जेसीपीओए और मीज़ाइल कार्यक्रम में कोई संबंध नहींः क़ासिमी
ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता बहराम क़ासिमी ने इटली में आयोजित जी-7 ग्रुप के सदस्य देशों की हालिया बैठक की समाप्ति पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि परमाणु समझौते के पूर्ण क्रियान्वयन के बारे में ईरान अपने वादों पर प्रतिबद्ध है और हम आशा करते हैं कि पश्चिमी पक्ष भी अपने वादों पर अमल करने को सुनिश्चित बनाएंगे।
ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने ग्रुप -7 के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुएक हा कि ईरान के बैलेस्टिक मीज़ाइल कार्यक्रम की प्रवृत्ति और मीज़ाइल डिज़ाइनिंग कुछ इस प्रकार की गयी हैक कि जिनसे सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव 2231 का उल्लंघन नहीं होता।
ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहाकि ईरान पूरी निष्ठा और सद्भावना की बुनियाद पर परमाणु समझौते के पूर्ण रूप से क्रियान्वयन का इच्छुक है और जैसा कि जी-7 ग्रुट के घोषणापत्र में भी बयान किया जा चुका है कि कुछ पक्षीय समझौते के पूर्ण क्रियान्वयन के लिए आवश्यक है कि समस्त पक्ष अपने वचनों पर यथावत बाक़ी रहें।
बहराम क़ासिमी ने कहा कि विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय रिपोर्टें विशेषकर अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेन्सी इस बात की साक्षी हैं कि ईरान परमाणु मामले पर अपने वचनों पर प्रतिबद्ध है इसीलिए दूसरे पक्ष को सार्थक राजनैतिक कार्यवाही करने विशेषकर प्रतिबंधों की समाप्ति पर सकारात्मक क़दम उठाने की आवश्यकता है। (AK)