निष्पक्ष अन्तर्राष्ट्रीय तथ्यपरक टीम सीरिया भेजी जाएः ईरान
ईरान ने निष्पक्ष अन्तर्राष्ट्रीय तथ्यपरक टीम को सीरिया भेजने का प्रस्ताव दिया है।
संयुक्त राष्ट्रसंघ में ईरान के स्थाई प्रतिनिधि ने कहा है कि इस्लामी गणतंत्र ईरान, रासायनिक शस्त्रों के प्रयोग की कड़े शब्दों में निंदा करता है।
उन्होंने बिना किसी प्रमाण के किसी देश को आरोपित करने की आलोचना करते हुए कहा कि ईरान और रूस दोनो ही जांच के लिए निष्पक्ष तथ्यपरक टीम के पक्षधर हैं। अली रज़ा जहांगीरी ने यह बात रासायनिक शस्त्र अप्रसार संधि की आपातकालीन बैठक में यह बात कही।
अली रज़ा जहांगीरी ने कहा कि रासायनिक शस्त्रों का प्रयोग चाहे जिस स्थिति में हो यह निंदनीय कृत्य है। उन्होंने सीरिया की शईरात सैन्य छावनी पर अमरीका एकपक्षीय कार्यवाही का उल्लेख करते हुए कहा कि किसी स्वतंत्र देश पर हमला, ख़तरनाक होने के साथ ही समस्त अन्तर्राष्ट्रीय नियमों का खुला उल्लंघन है। अली रज़ा जहांगीरी ने कहा कि इस प्रकार की कार्यवाहियां, सीरिया संकट के जटिल होने और आतंकवादी गुटों के सशक्त होने का कारण बनेंगी।