अराक रिएक्टर की रिडिज़ाइनिंग के लिए चीन से होगा समझौता
ईरान की परमाणु ऊर्जा संस्था के प्रमुख ने यह बयान करते हुए कि चीन के साथ अराक रिएक्टर की रिडिज़ाइनिंग के समझौते का समय निकट आ गया है, कहा कि इस समझौते पर अगले सप्ताह आस्ट्रिया की राजधानी विएना में हस्ताक्षर होंगे।
अली अकबर सालेही ने मंगलवार को संसद के ऊर्जा कमीशन की बैठक में यह बयान करते हुए कि अराक रिएक्टर की गतिविधियां अच्छे तरीक़े से आगे बढ़ रही हैं, कहा कि विएना में अगले सप्ताह चीन के साथ 200 पृष्ठों पर आधारित एक समझौते पर हस्ताक्षर किए जाएंगे जिसमें इस सहयोग के विभिन्न आयमों पर प्रकाश डाला जाएगा।
श्री अली अकबर सालेही ने इस बात पर बल देते हुए कि अराक रिएक्टर की डिज़ाइनिंग और उसे जुड़े उपकरणों का प्रबंध करने की ज़िम्मेदारी ईरान पर है, कहा कि संयुक्त समग्र कार्य योजना या जेसीपीओए में वर्णित है ताकि सामने वाला पक्ष भी ख़र्चा सहन करे किन्तु अभी फिलहाल ईरान ही इसके सारे काम अंजाम दे रहा है।
ईरान की परमाणु ऊर्जा संस्था के प्रमुख ने यह बयान करते हुए कि अराक के नये परमाणु रिएक्टर की डिज़ाइनिंग से परमाणु उद्योग में ईरान के लिए विशेष स्थान प्रशस्त हुआ, कहा कि रिएक्टर की डिज़ाइनिंग और इस उद्योग में प्रगति करने वाले देशों की ओर से इसकी पुष्टि के बाद यह रिएक्टर विकसित उपकरण में शुमार होगा और इसका अपडेट वर्जन समझा जाएगा। (AK)