ईरानी राष्ट्र , क्षेत्रीय राष्ट्रों की आशा , राष्ट्रपति रूहानी
इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति ने इस बात का उल्लेख करते हुए कि ईरान की जनता, क्षेत्र के बहुत से राष्ट्रों की उम्मीद है कहा कि ईरानी जनता , विश्व शक्तियों के सामने हमेशा ही अपनी शक्ति, अपने तर्क और अपनी राजनीति का प्रदर्शन करती आयी है।
राष्ट्रपति रूहानी ने बुधवार की रात पश्चिमी ईरान के पूर्वी आज़रबाइजान प्रान्त में युवाओं से भेंट में कहा कि सदैव ही पूर्वी व पश्चिमी आज़रबाइजान के लोगों के संकल्प व बलिदान ने ईरान के भविष्य का निर्धारण किया है।
राष्ट्रपति रूहानी ने पूर्वी आज़रबाइजान के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों के निरीक्षण का उल्लेख करते हुए कहा कि इस प्रान्त में बाढ़ से पीड़ित लोगों ने आज बड़ी दानशीलता के साथ अपने मेहमानों का स्वागत किया।
राष्ट्रपति ने कहा कि ईरानी जनता एक बार फिर भरपूर रूप से उपस्थिति दर्ज कराके, ईरान को गौरवशाली बनाएगी।
याद रहे ईरान के राष्ट्रपति डॅाक्टर हसन रूहानी बुधवार को मंत्रिमंडल के कई सदस्यों के साथ बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों के निरीक्षण के लिए पूर्वी आज़रबाइजान की यात्रा की है।
पूर्वी आज़रबाइजान , पश्चिमी आज़रबाइजान, अर्दबील और कुर्दिस्तान में भारी वर्षा के बाद नदियां उफान पर हैं और इन प्रान्तों के कई क्षेत्रों में बाढ़ आ गयी है। (Q.A.)