अमरीका जेसीपीओए पर अमल नहीं कर रहा है, ईरान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i40422-अमरीका_जेसीपीओए_पर_अमल_नहीं_कर_रहा_है_ईरान
विदेश मंत्री जवाद ज़रीफ़ ने कहा है कि अमरीका परमाणु समझौते जेसीपीओए के संदर्भ में अपने वादे पर अमल नहीं कर रहा है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr २१, २०१७ १५:४३ Asia/Kolkata
  • जवाद ज़रीफ़
    जवाद ज़रीफ़

विदेश मंत्री जवाद ज़रीफ़ ने कहा है कि अमरीका परमाणु समझौते जेसीपीओए के संदर्भ में अपने वादे पर अमल नहीं कर रहा है।

जवाद ज़रीफ़ ने अमरीकी राष्ट्रपति के बयान की प्रतिक्रिया में अपने ट्वीटर पेज पर लिखा, “अमरीका ने अब तक जेसीपीओए के बिन्दुओं और इस सहमति के पीछे निहित भावना की भी अनदेखी की है।”
ग़ौरतलब है कि अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने गुरुवार को इटली के प्रधान मंत्री पाउलो जेन्टिलीनी के साथ वाइट हाउस में प्रेस कॉन्फ़्रेंस में दावा किया कि ईरान जेसीपीओए के पीछे मौजूद भावना का पालन नहीं कर रहा है। 
ट्रम्प ने यह दावा ऐसी हालत में किया है कि अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अनेक रिपोर्टों में इस बात पर बल दिया गया है कि ईरान ने जेसीपीओए के संबंध में अपने वचन का पालन किया है। 
उधर योरोपीय संघ की विदेश नीति प्रभारी फ़ेडरिका मोग्रीनी ने भी अभी हाल में इस बात पर बल देते हुए कि जेसीपीओए एक अंतर्राष्ट्रीय समझौता है, कहा कि यह ऐसा समझौता नहीं है कि जो दो पक्षों के बीच हुआ है और उसमें कुछ बदलाव लाया जा सके। 
ग़ौरतलब है कि 14 जुलाई 2015 को ईरान और गुट पांच धन एक के बीच ईरान के परमाणु कार्यक्रम के संबंध में एक सहमति हुयी जो 16 जनवरी 2016 को लागू हुयी। यह समझौता जेसीपीओए के नाम से जाना जाता है। (MAQ/N)