आईआरजीसी, इस्लामी जगत की सुरक्षा के लिए ढाल है
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i40516-आईआरजीसी_इस्लामी_जगत_की_सुरक्षा_के_लिए_ढाल_है
ईरानी सेना के प्रमुख ने कहा है कि आईआरजीसी ने सीरिया व इराक़ में इस्लामी प्रतिरोध का समर्थन व मदद करके अपने आपको ईरान व इस्लामी जगत के लिए सुरक्षा ढाल बना लिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr २३, २०१७ ०६:०५ Asia/Kolkata
  • आईआरजीसी, इस्लामी जगत की सुरक्षा के लिए ढाल है

ईरानी सेना के प्रमुख ने कहा है कि आईआरजीसी ने सीरिया व इराक़ में इस्लामी प्रतिरोध का समर्थन व मदद करके अपने आपको ईरान व इस्लामी जगत के लिए सुरक्षा ढाल बना लिया है।

ब्रिगेडियर जनरल मुहम्मद बाक़ेरी ने 22 अप्रैल को इस्लामी क्रांति संरक्षक बल आईआरजीसी के स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि इस्लामी क्रांति की सफलता और पूरब व पश्चिम की शक्तियों का समीकरण बिगड़ जाने के बाद इस्लामी गणतंत्र के संस्थापक स्वर्गीय इमाम ख़ुमैनी के नेतृत्व में इस्लामी क्रांति और उसकी महान उपलब्धियों की रक्षा के लिए एक जनाधारित बल का गठन किया गया।

 

उन्होंने बल देकर कहा कि पिछले लगभग चार दशकों के दौरान आईआरजीसी की निर्णायक भूमिका ने दर्शा दिया है कि यह जनाधारित और क्रांतिकारी बल, क्रांति के विभिन्न मैदानों में और आठ वर्षीय थोपे गए युद्ध के दौरान अपनी त्यागपूर्ण उपस्थिति के साथ इस्लामी गणतंत्र ईरान की प्रतिरोधक शक्ति को संसार के सामने पेश करने में सफल रहा है। ज्ञात रहे कि 22 अप्रैल 1979 को इमाम ख़ुमैनी के आदेश पर इस्लामी क्रांति के शत्रुओं और पूरब व पश्चिम की बड़ी शक्तियों के दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे षड्यंत्रों का मुक़ाबला करने के लिए इस्लामी क्रांति संरक्षक बल आईआरजीसी का गठन किया गया था। (HN)