अमरीका को शांतिपूर्ण परमाणु कार्यक्रम के ख़िलाफ़ षडयंत्र से बचना चाहिएः ईरान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i40554-अमरीका_को_शांतिपूर्ण_परमाणु_कार्यक्रम_के_ख़िलाफ़_षडयंत्र_से_बचना_चाहिएः_ईरान
ईरान के रक्षामंत्री ने कहा है कि अमरीका को तेहरान के शांतिपूर्ण परमाणु कार्यक्रम के विरुद्ध षडयंत्र से बचना चाहिए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr २३, २०१७ १४:०२ Asia/Kolkata
  • अमरीका को शांतिपूर्ण परमाणु कार्यक्रम के ख़िलाफ़ षडयंत्र से बचना चाहिएः ईरान

ईरान के रक्षामंत्री ने कहा है कि अमरीका को तेहरान के शांतिपूर्ण परमाणु कार्यक्रम के विरुद्ध षडयंत्र से बचना चाहिए।

जनरल हुसैन दहक़ान ने कहा है कि अमरीकी अधिकारियों कि वक्तव्य बताते हैं कि वे ईरान के शांतिपूर्ण परमाणु कार्यक्रम के विरुद्ध षडयंत्रों में व्यस्त हैं।

अमरीकी रक्षामंत्री ने दावा किया था कि ईरान के साथ होने वाला परमाणु समझौता अपने उद्देश्यों की प्राप्ति में विफल रहा है।  अमरीकी रक्षामंत्री के इस दावे पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए ईरान के रक्षामंत्री जनरल हुसैन देहक़ान ने कहा कि एमकेओ से प्रभावित अमरीकी विदेशमंत्री का बयान इस बात को दर्शाता है कि वह केवल अपने पिट्ठठुओं की बातों को ही मानता है।

रक्षामंत्री ने कहा कि ईरान पहले भी कई बार घोषणा कर चुका है कि उसकी रणनीति में परमाणु शस्त्रों का कोई स्थान नहीं है और उसका परमाणु कार्यक्रम पूर्ण रूप से शांतिपूर्ण है।