मज़ूदर, देश की अर्थव्यवस्था के लिए गौरव का कारणः रूहानी
राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने कहा है कि श्रमिक, ईरान की अर्थव्यवस्था और देश के लिए गौरव का कारण हैं।
मज़ूदर दिवस के अवसर पर ईरान के राष्ट्रपति ने कहा कि श्रमिकों का सदैव सम्मान किया जाना चाहिए। यह बात राष्ट्रपति रूहानी ने सोमवार को मज़दूर दिवस के अवसर पर तेहरान में इस्लामी गणतंत्र ईरान के संस्थापक स्वर्गीय इमाम ख़ुमैनी के मज़ार पर आयोजित एक कार्यक्रम में कही।
राष्ट्रपति ने कहा कि जब ईरान निर्मित वस्तुएं भारी संख्या में निर्यात की जाएंगी तो इन श्रमिकों को अपने काम पर अधिक गर्व होगा। उन्होंने कहा कि इस समय हमारे पड़ोसी देशों की मंडियां, ईरान के उत्पादन के आयात के लिए तैयार बैठी हैं।
ज्ञात रहे कि मज़दूर दिवस के अवसर पर ईरान में आदर्श मज़दूर और अधिक उत्पादन करने वाले कुछ कारख़ानों के मालिकों को इनाम दिया गया।