दुश्मनों की गतिविधियों पर पैनी दृष्टि हैः ईरान के गुप्तचर मंत्री
इस्लामी गणतंत्र ईरान के गुप्तचर मंत्री ने कहा है कि ईरान की गुप्तचर सेनाएं, दुश्मन की छोटी से छोटी गतिविधियों पर भी पैनी दृष्टि रखे हुए हैं।
हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार ईरान के गुप्तचर मंत्री सैयद महमूद अलवी ने सोमवार की रात मध्यपूर्व के क्षेत्र में ईरान की सुरक्षा की ओर संकेत करते हुए कहा कि ईरान की सुरक्षा, गुप्तचर विभाग के कर्मियों के गुप्त प्रयासों की देन है।
उनका कहना था कि होशियारी और ख़ुफ़िया तंत्र की निगरानी एक आवश्यकता है क्योंकि संभव है कि दुश्मन ईरान की सुरक्षा को नुक़सान पहुंचाने का प्रयास करे।
श्री महमूद अलवी ने इसी प्रकार यह बयान करते हुए कि एक देश की शक्ति, जनता द्वारा राजनैतिक वातावरण के समर्थन पर अधिक निर्भर होती है, कहा कि चुनावों में जनता की बढ़ चढ़कर उपस्थिति, इस्लामी गणतंत्र ईरान की शक्ति का प्रतीक है।
ज्ञात रहे कि ईरान में 19 मई को बारहवें राष्ट्रपति और नगर व ग्रांम परिषद के चुनाव आयोजित होंगे।
बारहवें राष्ट्रपति चुनाव में सैयद मुस्तफ़ा आक़ा मीर सलीम, इस्हाक़ जहांगीरी, डाक्टर हसन रूहानी, सैयद इब्राहीम रईसी सादाती, मुहम्मद बाक़िर क़ालीबाफ़ और सैयद मुस्तफ़ा हाशेमी तबा प्रत्याशी हैं। (AK)