प्रतिरोध द्वारा फ़िलिस्तीन की स्वतंत्रता, सबसे बड़ी प्राथमिकता हैः ईरान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i41578-प्रतिरोध_द्वारा_फ़िलिस्तीन_की_स्वतंत्रता_सबसे_बड़ी_प्राथमिकता_हैः_ईरान
अंतर्राष्ट्रीय मामलों में ईरान की संसद मजलिसे शूराए इस्लामी के संसद सभा के विशेष सलाहकार अमीर अब्दुल्लाहियान ने कहा कि फ़िलिस्तीन की अतिग्रहित ज़मीनों की स्वतंत्रता, यथावत प्राथमिकता समझी जाती है और यह प्रतिरोध के मार्ग से ही व्यवहारिक होगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May १०, २०१७ १७:०५ Asia/Kolkata
  • प्रतिरोध द्वारा फ़िलिस्तीन की स्वतंत्रता, सबसे बड़ी प्राथमिकता हैः ईरान

अंतर्राष्ट्रीय मामलों में ईरान की संसद मजलिसे शूराए इस्लामी के संसद सभा के विशेष सलाहकार अमीर अब्दुल्लाहियान ने कहा कि फ़िलिस्तीन की अतिग्रहित ज़मीनों की स्वतंत्रता, यथावत प्राथमिकता समझी जाती है और यह प्रतिरोध के मार्ग से ही व्यवहारिक होगा।

हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने बुधवार को हमास की राजनैतिक शाखा के नये प्रमुख इस्माईल हनिया के चयन पर बधाई देते हुए कहा कि तकफ़ीरी आतंकवाद के समर्थन, इस्लामी जगत में मुसलमानों के मध्य मतभेद के बीज बोकर तथा धार्मिक उन्माद पैदा करके फ़िलिस्तीन के मुद्दे को भुलाने हेतु  ज़ायोनी दुश्मनों के प्रयास विफल हो जाएंगे।

श्री अमीर हुसैन अब्दुल्लाह ने इसी प्रकार अपने संदेश में बल दिया कि मस्जिदुल अक़सा और बैतुल मुक़द्दस की रक्षा में फ़िलिस्तीनी राष्ट्र के गौरवपूर्ण और भव्य संदेश का ईरान भरपूर समर्थन करता है और ईश्वर से प्रार्थना करता है कि वह अतिग्रहणकारी ज़ायोनी शासन के विरुद्ध प्रतिरोध के मोर्चे को सफल होने की कृपा प्रदान करे।

ज्ञात रहे कि पिछले शुक्रवार को फ़िलिस्तीन के पूर्व प्रधानमंत्री और हमास के वरिष्ठ नेता इस्माईल हनिया को हमास की राजनैतिक शाखा का प्रमुख चुना गया। इस्माईल हनिया ने ख़ालिद मअशल का स्थान लिया है। (AK)