व्यवस्था की रक्षा में जनता एकजुट व दृढ़ संकल्पित हैः विशेषज्ञ एसेंबली
ईरान की विशेषज्ञ एसेंबली ने देश में होने वाले 19 मई के चुनावों की ओर संकेत करते हुए कहा कि चुनाव के दिन ईरान की जनता यह दिखा देगी कि वह इस्लामी व्यवस्था की रक्षा के लिए एकजुट, दृढ़ संकल्पित और प्रफुल्लित है।
इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार विशेषज्ञ एसेंब्ली के प्रमुख आयतुल्लाह अहमद जन्नती ने मंगलवार को एक बयान जारी करके कहा कि चुनावों में ईरानी जनता की भव्य और गंभीर उपस्थिति ने बारंबार अपनी ज़िम्मेदारियों की पहचान और प्रतिष्ठा का प्रदर्शन किया है और शुक्रवार 19 मई को जनता एक बार फिर अपनी राष्ट्रीय, क्रांतिकारी और धार्मिक ज़िम्मेदारियों को अदा करने के लिए मंच पर फिर उपस्थित होगी।
आयतुल्लाह जन्नती ने ईरानी जनता की प्रशंसा करते हुए जिन्होंने दुश्मनों को पराजित करने और चुनावों में जागरूक उपस्थिति के लिए स्वयं को तैयार कर रखा है, प्रत्याशियों से मांग की है कि वह प्रतिरोधक अर्थव्यवस्था को व्यवहारिक बनाने के उद्देश्य से जनता की अर्थव्यवस्था को प्राथमिकता दें और सूक्ष्म कार्यक्रम बनाकर रोज़गार और उत्पादन में वृद्धि तथा गिरावट, बेरोज़गारी, मंहगाई और वर्गभेद को समाप्त करने का प्रयास करें।
ज्ञात रहे कि ईरान में आगामी 19 मई को राष्ट्रपति चुनाव तथा नगर व ग्रामीण परिषदों के चुनाव के लिए मतदान होगा। (AK)