जनता, साम्राज्यवादियों को लगाएगी वोट की चोटः रक्षामंत्री
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i41896-जनता_साम्राज्यवादियों_को_लगाएगी_वोट_की_चोटः_रक्षामंत्री
ईरान के रक्षामंत्री ने कहा है कि ईरानी जनता चुनाव में भाग लेकर दुश्मन की धमकियों का मुंहतोड़ जवाब देंगे।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May १६, २०१७ १२:२७ Asia/Kolkata
  • जनता, साम्राज्यवादियों को लगाएगी वोट की चोटः रक्षामंत्री

ईरान के रक्षामंत्री ने कहा है कि ईरानी जनता चुनाव में भाग लेकर दुश्मन की धमकियों का मुंहतोड़ जवाब देंगे।

इस्लामी गणतंत्र ईरान के रक्षामंत्री ब्रिगेडियर जनरल हुसैन दहक़ान ने कहा है कि ईरानी जनता बारहवें राष्ट्रपति और नगर परिषद के चुनावों में भरपूर ढंग से भाग लेकर दुश्मन की धमकियों का मुंह तोड़ उत्तर देगी।

जनरल हुसैन दहक़ान ने कहा कि अमरीका, इस्राईल और सऊदी अरब के अशुभ त्रिकोण ने क्षेत्र में युद्ध, रक्त पात और अस्थिरता पैदा करने के लिए ख़तरनाक योजनाएं बनाई हैं जिनका मुक़ाबला करने के लिए क्षेत्रीय राष्ट्रों के भीतर जागरूकता और होशियारी की आवश्यकता है।

पाकिस्तानी टीकाकार सफदर रज़ा के विचार सुनें: ईरान प्रजातंत्र का बेहतरीन नमूना

ईरान के रक्षामंत्री ने कहा कि ईरानी जनता 19 मई को राष्ट्रपति चुनाव में भरपूर ढंग से भाग लेकर दुश्मन के समस्त षड्यंत्रों को विफल बना देगी।

ज्ञात रहे कि शुक्रवार 19 मई को ईरानी जनता 12वें राष्ट्रपति और ग्राम परिषद के चुनावों के लिए मतदान करेगी। (AK)