राष्ट्रपति चुनाव, सीमा पर जवान और देश के भीतर पुलिस तैयार
ईरान के सीमा सुरक्षा बल के कमान्डर ने कहा है कि सीमा सुरक्षा बल के जवान हर प्रकार की असुरक्षा विशेषकर चुनाव के अवसर पर हर प्रकार की अशांति से निपटने के लिए तैयार है।
शुक्रवार 19 मई को ईरानी जनता 12वें राष्ट्रपति और ग्राम परिषद के चुनावों के लिए मतदान करेगी।
इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार ईरान के सीमा सुरक्षा बल के कमान्डर मेजर जनरल क़ासिम रेज़ाई ने बुधवार को ईरान के पूर्वी प्रांत सीस्तान व ब्लोचिस्तान में बल देकर कहा कि शुक्रवार को होने वाले चुनावों के अवसर पर सीमा सुरक्षा बल के जवान चप्पे चप्पे पर नज़र रखे हुए हैं और सुरक्षा व्यवस्था की स्थापना के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
क़ासिम रेज़ाई ने आतंकवादी गुटों को सचेत किया है कि ईरान के सीमा सुरक्षा बल के जवान पूरी होशियारी के साथ देश की पवित्र सीमाओं की रक्षा के लिए पूर्ण रूप से तैयार हैं।
ईरान के सीमा सुरक्षा बल के कमान्डर ने इसी प्रकार ईरान के पूर्व में सीमा सुरक्षा बलों के प्रयासों और आतंकी गुटों व तस्करों से संघर्ष की पूर्ण तैयारी के बारे में कहा कि सीमा सुरक्षा बल के जवान क्षेत्र में गंभीर प्रयासों के साथ संयुक्त सीमाओं पर पाकिस्तानी सीमा सुरक्षा बलों की गंभीर ज़िम्मेदारियों की भी मांग की है। (AK)