ईरान के ख़िलाफ़ अमरीका की दुश्मनी जारी, नई पाबंदियां लगायीं
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i42002-ईरान_के_ख़िलाफ़_अमरीका_की_दुश्मनी_जारी_नई_पाबंदियां_लगायीं
इस्लामी गणतंत्र ईरान के ख़िलाफ़ अमरीकी सरकार की दुश्मनी जारी है। इसी दुश्मनी के क्रम में अमरीकी सरकार ने 7 लोगों, एक ईरानी और एक चीनी कंपनी पर पाबंदी लगायी।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May १८, २०१७ ११:५४ Asia/Kolkata
  • ईरान के ख़िलाफ़ अमरीका की दुश्मनी जारी, नई पाबंदियां लगायीं

इस्लामी गणतंत्र ईरान के ख़िलाफ़ अमरीकी सरकार की दुश्मनी जारी है। इसी दुश्मनी के क्रम में अमरीकी सरकार ने 7 लोगों, एक ईरानी और एक चीनी कंपनी पर पाबंदी लगायी।

इरना के अनुसार, अमरीकी वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “अमरीका ने बुधवार को ईरानी रक्षा क्षेत्र के 2 अधिकारी, एक ईरानी कंपनी और चीन में मौजूद एक नेटवर्क के सदस्यों पर जो ईरान के मीज़ाईल कार्यक्रम का समर्थन करता है, पाबंदी लगायी।” ईरान के ख़िलाफ़ ये पाबंदियां उसी दिन लागू हुयीं जिस दिन ट्रम्प सरकार ने यह एलान किया कि वह तेहरान के साथ परमाणु सहमति के परिप्रेक्ष्य में ईरान के ख़िलाफ़ कुछ पाबंदियों को नज़रअंदाज़ कर रहा है।

जबसे ट्रम्प अमरीकी राष्ट्रपति बने हैं, ईरान के ख़िलाफ़ वॉशिंग्टन की दुश्मनी भरी नीतियां बढ़ी हैं।

अमरीकियों का दावा है कि ईरान का मीज़ाईल टेस्ट संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव नंबर 2231 के ख़िलाफ़ है और इन टेस्टों में ऐसे मीज़ाईल शामिल हैं जो परमाणु वारहेड्स ले जाने में सक्षम हैं। यह ऐसी हालत में है कि योरोपीय संघ की विदेश नीति प्रभारी की प्रवक्ता नबीला मिसराली ने अभी हाल में कहा कि ईरान द्वारा मीज़ाईल का टेस्ट परमाणु समझौते जेसीपीओए का उल्लंघन नहीं है। ईरान बारंबार यह एलान कर चुका है कि उसके बलिस्टिक मीज़ाईल परमाणु वारहेड्स के लिए डिज़ाईन नहीं हुए हैं।

दूसरी ओर अमरीकी सरकार ने ईरान के ख़िलाफ़ पाबंदियां कम करने की सूचना दी है।

प्रेस टीवी के अनुसार, अमरीकी विदेश मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि वॉशिंग्टन परमाणु समझौते जेसीपीओए के लागू रहने के क्रम में ईरान के ख़िलाफ़ पाबंदियों का स्थगन जारी रखेगा।

अमरीका ने यह क़दम ऐसी हालत में उठाया है कि ईरान ने जेसीपीओए के तहत अपनी सभी अंतर्राष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं को पूरा किया है जिसकी आईएईए ने भी पुष्टि की है। (MAQ/N)