शत्रु की हर गतिविधि पर नज़र हैः महमूद अलवी
ईरान के गुप्तचर मंत्री ने कहा है कि शत्रु के हर षडयंत्र का मंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।
सैयद महमूद अलवी ने शुक्रवार को मतदान करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की उस गतिविधि को विफल बना दिया जाएगा जिससे शांति एवं सुरक्षा के लिए ख़तरा उत्पन्न हो। उन्होंने कहा कि अभी तक एेसी कोई रिपोर्ट नहीं मिली है जिससे पता चलता हो कि मतदान के दौरान किसी प्रकार की अशांति उत्पन्न हुई।
ईरान के गुप्तचरमंत्री ने मतदान के दौरान मतदाताओं के उत्साह की प्रशंसा करते हुए चुनावों को देश की शांति एवं सुरक्षा का कारण बताया।
ज्ञात रहे कि शुक्रवार को ईरान में राष्ट्रपति पद के 12वें चुनाव के लिए मतदान किया जा रहा है और आज ही ईरान की ग्राम और नगर परिषदों के लिए भी ईरानी राष्ट्र मतदान कर रहा है।