19 मई को समूचे ईरान में चुनाव हुए
ईरान में शांति व सुरक्षा के वातावरण में चुनाव का आयोजन और उसमें लोगों की भव्य उपस्थिति से शत्रुओं के षडयंत्रों पर पानी फेर गया है
शुक्रवार को समूचे ईरान में राष्ट्रपति और गांव व नगर परिषद के चुनाव हुए। ये चुनाव सुबह आठ बचे से आरंभ हुए थे और 63 हज़ार 500 मतदान केन्द्र बनाये गये थे। साथ ही शुक्रवार को ईरान से बाहर बनाये गये मतदान केन्द्रों पर भी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। ईरान से बाहर 102 देशों में 310 मतदान केन्द्र बनाये गये थे।
ईरान में होने वाले चुनावों में जनता की भागीदारी जहां इस बात की सूचक है कि ईरान की इस्लामी व्यवस्था के प्रति भारी जनसमर्थन प्राप्त है वहीं जनता की यह भागीदारी ईरान की इस्लामी व्यवस्था के मजबूत होने का कारण बनी है।
ईरान में होने वाले चुनाव वास्तव में जनता की इच्छा के प्रतिबिंबन होते हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए लोग ईरान में होने वाले चुनावों में बढ़चढ़ कर भाग लेते हैं।
ईरान की इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता आयतुल्लाहिल उज़्मा सैयद अली ख़ामनेई के शब्दों में विस्तृत पैमाने पर चुनाव का आयोजन और उसमें लोगों की भव्य उपस्थिति क्रांति और इस्लामी व्यवस्था की पूंजी है जो देश को बहुत सुरक्षा प्रदान करेगी।
बहरहाल ईरान में शांति व सुरक्षा के वातावरण में चुनाव का आयोजन और उसमें लोगों की भव्य उपस्थिति से शत्रुओं के षडयंत्रों पर पानी फेर गया है। MM