ईरानी चुनाव, रूहानी आगे, रईसी दूसरे नंबर पर
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i42090-ईरानी_चुनाव_रूहानी_आगे_रईसी_दूसरे_नंबर_पर
ईरान में 12वें राष्ट्रपति चुनाव के आरंभिक परिणामों से पता चलता है कि वर्तमान राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी दो करोड़ 27 लाख से अधिक मत प्राप्त करके पहले नंबर पर चल रहे हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May २०, २०१७ ०७:०६ Asia/Kolkata
  • ईरानी चुनाव, रूहानी आगे, रईसी दूसरे नंबर पर

ईरान में 12वें राष्ट्रपति चुनाव के आरंभिक परिणामों से पता चलता है कि वर्तमान राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी दो करोड़ 27 लाख से अधिक मत प्राप्त करके पहले नंबर पर चल रहे हैं।

ईरान के  मुख्य  चुनाव आयुक्त अली असग़र अहमदी ने शनिवार को टीवी से लाइव कार्यक्रम में कहा कि देश के 12वें राष्ट्रपति चुनाव में 4 करोड़ से अधिक मतदाताओं ने भाग लिया है। उनका कहना था कि 2 करोड़ साठ लाख, बयासी हज़ार तीन सौ दस वोट सही पड़े जिनमें से डाक्टर हसन रूहानी को 22796468 वोट मिले हैं जबकि सैयद इब्राहीम रईसी सादात 15452194 वोट प्राप्त करके दूसरे नंबर पर हैं।

राष्ट्रपति पद के तीसरे प्रत्याशी मुस्तफ़ा हाशेमी तबा 139331 वोट हासिल करके चौथे पंबर पर हैं जबकि मुस्तफ़ा मीर सलीम 297276 वोट प्राप्त करके तीसरे नंबर पर हैं।

ज्ञात रहे कि ईरान में राष्ट्रपति और नगर व ग्राम परिषद के चुनावों में जनता की भव्य उपस्थिति को देखते हुए चुनाव की अवधि चार बार बढ़ाई गयी। रात बारह बजे तक मतदान हुआ। (AK)