सीरिया पर अमरीकी युद्धक विमानों के हमले की ईरान ने की भर्त्सना
May २१, २०१७ ०६:५९ Asia/Kolkata
-
ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता बहराम क़ासेमी
ईरान ने दक्षिणी सीरिया पर अमरीकी युद्धक विमानों के हमले की भर्त्सना करते हुए इसे सीरिया पर अतिक्रमण और उसकी संप्रभुता का उल्लंघन बताया है।
ग़ौरतलब है कि अमरीकी युद्धक विमानों ने गुरुवार को सीरिया-जॉर्डन सीमा के निकट अत्तनफ़ मार्ग पर सीरियाई सेना के मोर्चों पर हमला किया जिसमें दसियों लोग हताहत व घायल हुए। हताहत व घायलों में आम लोग भी हैं।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता बहराम क़ासेमी ने शनिवार को कहा कि सीरिया में आम नागरिकों पर अमरीकी युद्धक विमान का हमला अंतर्राष्ट्रीय समाज के एक स्वाधीन सदस्य देश के रूप में सीरिया की संप्रभुता का खुला उल्लंघन है। यह हमला अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था में अमरीका की मनमानी और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त मादनंडों की अनदेखी है। (MAQ/N)
टैग्स