राष्ट्र संघ के महासचिव ने राष्ट्रपति रूहानी को दी जीत की बधाई
संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव एंटोनियो गुटेरेश ने ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी को राष्ट्रपति चुनाव में पुनः जीत की बधाई दी है।
प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, सोमवार को राष्ट्र संघ के प्रवक्ता इस्टीफ़न दुजारिक ने न्यूयॉर्क में पत्रकारों से बात करते हुए कहा, गुटेरेश ने ईरान के राष्ट्रपति चुनाव में हसन रूहानी की जीत पर उन्हें और ईरानी जनता को बधाई दी है।
राष्ट्र संघ के आधिकारिक प्रवक्ता का कहना था कि गुटेरेश को आशा है कि अनेक महत्वपूर्ण मुद्दों पर ईरान और संयुक्त राष्ट्र संघ के बीच सहयोग होगा।
ग़ौरतलब है कि शुक्रवार को आयोजित हुए राष्ट्रपति चुनाव में शानदार जीत के बाद, राष्ट्रपति रूहानी ने सोमवार को अपनी पहली प्रेस कांफ़्रेंस में कहा था कि ईरान विश्व भर के देशों को साथ सहयोग करना चाहता है और उसका मानना है कि क्षेत्र और विश्व का विकास शांतिपूर्ण जीवन एवं सहयोग के बिना संभव नहीं है। msm