ख़र्रमशहर की आज़ादी पर राष्ट्रपति रूहानी ने दी बधाई
इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने ख़ुर्रमशहर की स्वतंत्र की वर्षगांठ पर बधाई देते हुए कहा कि 3 ख़ुरदाद माह अर्थात 24 मई का दिन, अतिक्रमणकारियों के मुक़ाबले में इस्लामी संघर्ष कर्ताओं के सच्चे इरादे की जीत का दिन है।
ज्ञात रहे कि 24 मई वर्ष 1982 ईरान के दक्षिणी नगर ख़ुर्रमशहर की स्वतंत्रता का दिन है। ईरान के कैलेंडर में 24 मई के दिन को प्रतिरोध, बलिदान और सफलता के रूप में देखा जाता है। इस दिन ईरानी सेना के जवानों ने इराक़ी सैनिकों के हाथों ख़ुर्रम शहर को स्वतंत्र करा लिया था और इराक़ी सैनिकों को सीमा उसपार ढकेल दिया था।
राष्ट्रपति की वेबसाइट के अनुसार, राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने मंगलवार को इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता से मुलाक़ात के बाद, इस्लामी गणतंत्र ईरान के संस्थापक स्वर्गीय इमाम ख़ुमैनी की उमंगों पर प्रतिबद्धता व्यक्त करने के लिए उनके मज़ार उपस्थित हुए। उन्होंने इमाम ख़ुमैनी के मज़ार पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि ईरान की इस्लामी क्रांति, जनता से सुरक्षित होगी और चुनाव तथा चुनावों में जनता की व्यापक उपस्थिति, दुश्मनों की योजनाओं के मुक़ाबले में इस्लामी व्यवस्था की रक्षा में सहायक सिद्ध होगीं
डाक्टर हसन रूहानी ने इस्लामी व्यवस्था के लोकतांत्रिक और इस्लामी प्रक्रिया को स्वर्गीय इमाम ख़ुमैनी के प्रयासों का परिणाम बताया और कहा कि हर क्षेत्र में और हर समय जनता की भव्य उपस्थिति, समस्याओं के समाधान में सहायक सिद्ध हो सकती है। (AK)