ईरान की शक्ति केवल मिसाइल तक सीमित नहींः हसन रूहानी
राष्ट्रपति रूहानी ने कहा है कि ईरान की मिसाइल क्षमता के बारे में शत्रुओं के बयान ज्ञान के अभाव के कारण है।
डाक्टर हसन रूहानी ने कहा कि ईरान की शक्ति केवल मिसाइलों तक सीमित नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारी शक्ति, ईरानी राष्ट्र पर भरोसा है। राष्ट्रपति ने कहा कि मिसाइल बनाने के लिए हमें शत्रु की अनुमति नहीं चाहिए।उन्होंने कहा कि सद्दाम द्वारा ईरान पर थोपे गए युद्ध के दौरा शत्रु ने सद्दाम को युद्धक विमान और मिसाइल देकर सशस्त्र किया था। उन्होंने कहा कि शत्रुओं ने सद्दाम को ख़तरनाक रासायनिक हथियार भी उपलब्ध करवाए थे।राष्ट्रपति डाक्टर रूहानी ने कहा कि ईरान पर हमले के दौरान क्षेत्र के अरब देशों की ओर से सद्दाम के वित्तीय समर्थन की स्वीकारोक्ति यह दर्शाती है कि ख़ुर्रमशहर की आज़ादी, शत्रुओं के मुक़ाबले में ईरानी राष्ट्र की उल्लेखनीय विजय है। उन्होंने ख़ुर्रमशहर की आज़ादी की सालगिरह पर बधाई दी।
ज्ञात रहे कि ईरानी जियालों ने इस देश के दक्षिण पश्चिम में स्थित ख़ुर्रमशहर को, 24 मई 1982 में को सद्दाम के सैनिकों से आज़ाद करा लिया था। ख़ुर्मशहर को 578 दिनों के परिवेष्टन के बाद "बैतुल मुक़द्दस" नामक अभियान के अन्तर्गत आज़ाद कराया गया।