हम त्रिपक्षीय सहकारिता के प्रति वचनबद्ध हैं-रूहानी
राष्ट्रपति रूहानी ने कहा है कि तेहरान, रूस,सीरिया और ईरान के बीच सहयोग एवं सहकारिता के प्रति वचनबद्ध है।
डाक्टर हसन रूहानी ने रूसी राष्ट्रपति द्वारा उनसे टेलिफनी वार्ता पर आभार व्यक्त करते हुए शनिवार को कहा कि संयुक्त राष्ट्रसंघ के निरीक्षण में सीरिया में युद्ध विराम लागू करने के बारे में हम रूस और सीरिया के साथ सहयोग जारी रखेंगे। पुतीन ने इस टेलीफोन वार्ता में कहा था कि सीरिया में रूस और ईरान की उपस्थिति, वहां की वैध सरकार के अनुरोध पर है जिसका उद्देश्य, क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा को सुदृढ़ करना है।
उन्होंने इस बात की ओर संकेत करते हुए कि अमरीका और सऊदी अरब की गतिविधियां, क्षेत्रीय परिस्थितियों के जटिल होने का कारण बनी हैं कहा कि आतंकवाद से गंभीर रूप में मुक़ाबला करने के लिए सारे देशों को आगे आना चाहिए।
राष्ट्रपति रूहानी ने यह बात बल देकर कही कि जबतक सामने वाला पक्ष, जेसीपीओए के लागू करने के बारे में कटिबद्ध है उस समय तक हम भी इसके प्रति बचनबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि तेहरान,मास्को के साथ परमाणु समझौते को लागू करने के लिए तैयार है।