6 अगस्त को हसन रूहानी लेंगे शपथ
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i42732-6_अगस्त_को_हसन_रूहानी_लेंगे_शपथ
भारी बहुमत से राष्ट्रपति चुनाव जीतने वाले डाक्टर हसन रूहानी 6 अगस्त को आधिकारिक रूप में राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ३०, २०१७ १०:४५ Asia/Kolkata
  • 6 अगस्त को हसन रूहानी लेंगे शपथ

भारी बहुमत से राष्ट्रपति चुनाव जीतने वाले डाक्टर हसन रूहानी 6 अगस्त को आधिकारिक रूप में राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे।

ईरान की संसद की अध्यक्ष समिति के सदस्य, अहमद अमीराबादी ने बताया है कि 6 अगस्त को डा. रूहानी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा जिसके बाद उनके पास अपने मंत्रियों के चयन के लिए दो सप्ताहों का समय होगा।

ज्ञात रहे कि ईरान मे 19 मई को राष्ट्रपति पद के चुनाव आयोजित हुए थे जिसमें वर्तमान राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी पहले नंबर पर रहे थे।  23 मिलयन से अधिक मत प्राप्त करके वे दूसरी बार ईरान के राष्ट्रपति बने।