आले सऊद शासन की नीतियां, अशांति का कारणः रेज़ाई
मोहसिन रेज़ाई ने कहा है कि आले ख़लीफ़ा शासन की कार्यवाहियां, क्षेत्र को अशांति की ओर ले जा रही हैं।
इस्लामी गणतंत्र ईरान की हित संरक्षक परिषद के सचिव ने कहा कि सऊदी अरब की इन नीतियों के कारण उसे क्षेत्रीय राष्ट्रों के क्रोध का सामना करना पड़ेगा।
मोहसिन रेज़ाई ने कहा कि सऊदी अरब, यह दावा करते हुए कि बहरैन और यमन की जनता ईरान के संपर्क में हैं। उसने इसी बहाने से इन दो देशों के विरुद्ध सैन्य कार्यवाही की। अब क़तर द्वारा मुस्लिम ब्रदरहुड के साथ संबन्धों का हवाला देकर वह क़तर के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप कर रहा है।
हित संरक्षक परिषद के सचिव ने कहा कि जहां ज़ायोनी शासन के साथ संबन्धों के लिए देशों को सऊदी अरब की ओर से प्रेरित किया जाता है वहीं पर वह ईरान के साथ दूसरे देशों की दोस्ती को अपराध बताता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के काम करके सऊदी स्वयं ही अपनी क़ब्र खोद रहे हैं। मोहसिन रेज़ाई ने कहा कि अपनी नकारात्मक सोच के कारण सऊदी अरब को क्षेत्रीय राष्ट्रों के कड़े जवाब की प्रतीक्षा करनी चाहिए।