ईरान ने किया ग़ज़्ज़ा के रोज़ेदारों की इफ़्तारी का प्रबंध
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i42770-ईरान_ने_किया_ग़ज़्ज़ा_के_रोज़ेदारों_की_इफ़्तारी_का_प्रबंध
ज़ायोनी शासन के परिवेष्टन का शिकार ग़ज़्ज़ा के रोज़ेदारों के लिए ईरान ने इफ़्तारी का प्रबंध किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ३०, २०१७ १४:५६ Asia/Kolkata
  • ईरान ने किया ग़ज़्ज़ा के रोज़ेदारों की इफ़्तारी का प्रबंध

ज़ायोनी शासन के परिवेष्टन का शिकार ग़ज़्ज़ा के रोज़ेदारों के लिए ईरान ने इफ़्तारी का प्रबंध किया है।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार इस्लामी गणतंत्र ईरान ने पहली रमज़ान से ग़ज़्ज़ा के रोज़ेदारों के लिए इफ़्तारी का प्रबंध किया है।

ईरान की रेड क्रीसेंट संस्था के अधिकारी ने बताया है कि ग़ज़्ज़ावासियों के लिए इफ़्तारी का प्रबंध पूरे रमज़ान के लिए किया गया है।  उन्होंने कहा कि फ़िलिस्तीनी रोज़ेदारों को इफ़्तारी देने की शुरूआत पूर्वी ग़ज़्ज़ा के अश्शोजाइया क्षेत्र से की गई जो ज़ायनी आक्रमण में सबसे अधिक प्रभावित हुआ था।  इस अधिकारी का कहना है कि पवित्र रमज़ान के दौरान रोज़ेदारों के अतिरिक्त ग़ज़्ज़ा के अन्य प्रभावितों के बीच भी खाद्य सामग्री वितरित की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि ज़ायोनी शासन ने पिछले 10 वर्षों से ग़ज़्ज़ा का परिवेष्टन कर रखा है।  इस परिवेष्टन के कारण ग़ज़्ज़ावासियों को नाना प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।  बताया जाता है कि वहां पर खाद्य पदार्थों की बहुत कमी है और ईस्राईल के प्रतिबंध के कारण वे दैनिक प्रयोग की चीज़े उपलब्ध करवाने में असमर्थ हैं।