भारतीय सेना के कारवां पर हमला, एक सैनिक हताहत
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i43004-भारतीय_सेना_के_कारवां_पर_हमला_एक_सैनिक_हताहत
अज्ञात सशस्त्र आक्रमणकारियों ने शनिवार को भारत नियंत्रित कश्मीर के इस्लामाबाद क्षेत्र में भारतीय सेना के कारवां पर हमला कर दिया जिसके परिणाम स्वरूप एक भारतीय सैनिक मारा गया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun ०३, २०१७ १२:२० Asia/Kolkata
  • भारतीय सेना के कारवां पर हमला, एक सैनिक हताहत

अज्ञात सशस्त्र आक्रमणकारियों ने शनिवार को भारत नियंत्रित कश्मीर के इस्लामाबाद क्षेत्र में भारतीय सेना के कारवां पर हमला कर दिया जिसके परिणाम स्वरूप एक भारतीय सैनिक मारा गया।

जम्मू एवं कश्मीर के कुलगाम जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को भारतीय सेना के कारवां पर किए गए हमले में एक सैनिक मारा गया जबकि एक अन्य घायल सैनिक अस्पताल में चल बसा।  हमले में कम से कम तीन सैनिक घायल हो गए।  यह हमला उस समय किया गया जब सेना का क़ाफ़िला जम्मू से श्रीनगर जा रहा था।

रक्षा सूत्रों के अनुसार इस हमले में गंभीर रूप से घायल दो सैनिकों ने दम तोड़ दिया। अन्य घायल सैनिकों को इलाज के लिए श्रीनगर ले जाया गया।

हमले के बाद 300 किलोमीटर लंबे राजमार्ग को यातायात के लिए बंद कर दिया गया। इस वर्ष की शुरुआत में इसी तरह के कई हमले हुए थे जिसमें शोपियां में तीन जवान मारे गए थे।

जम्मू एवं कश्मीर के कुलगाम जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को सेना के वाहन पर किए गए हमले में छह सैनिक बुरी तरह घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि छापामारों ने कुलगाम जिले के हिल्लार में सेना के वाहन पर गोलियां बरसाईं।

ज्ञात रहे कि भारत और पाकिस्तना एक-दूसरे पर कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन करने का आरोप लगाते रहते हैं।