आतंकवादियों को सबक़ सिखाएंगेः ईरान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i43262-आतंकवादियों_को_सबक़_सिखाएंगेः_ईरान
ईरान की हित संरक्षक परिषद के सचिव ने कहा है कि आतंकवादियों को एेसा सबक़ सिखाया जाएगा जिसे वे हमेशा याद रखेंगे।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Jun ०७, २०१७ १८:५१ Asia/Kolkata
  • आतंकवादियों को सबक़ सिखाएंगेः ईरान

ईरान की हित संरक्षक परिषद के सचिव ने कहा है कि आतंकवादियों को एेसा सबक़ सिखाया जाएगा जिसे वे हमेशा याद रखेंगे।

मोहसिन रेज़ाई ने बुधवार को तेहरान में की जाने वाली आतंकवादी कार्यवाही की कड़े शब्दों में निंदा करते ह ुए कहा है कि हम आतंकवादियों को एेसा पाठ पढ़ाएंगे जो उन्हें हमेशा याद रहेगा।  उन्होंने कहा कि वे विश्व के किसी भी हिस्से में क्यों न हों, हम उन्हे एेसा सबक़ सिखा देंगे जिसे वे हमेशा याद रखेंगे।

मोहसिन रेज़ाई ने कहा कि आतंकवादी लंबे समय से ईरान में घुसकर आतंकवादी कार्यवाहियां करना चाह रहे थे किंतु हर बार उनकी योजना को विफल बना दिया गया।  उन्होंने कहा कि आज की घटना का बदला उनसे अवश्य लिया जाएगा।

ज्ञात रहे कि आज तेहरान में दो अलग-अलग स्थानों पर की जाने वाली आतंकवादी कार्यवाहियों में 12 लोग शहीद और 42 अन्य घायल हो गए।  तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश ने इन हमलों की ज़िम्मेदारी स्वीकार की है।