निःसन्देह, सऊदी अरब आतंकवादी गुटों का समर्थक हैः महमूद अलवी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i43316-निःसन्देह_सऊदी_अरब_आतंकवादी_गुटों_का_समर्थक_हैः_महमूद_अलवी
ईरान के गुप्तचर मामलों के मंत्री ने कहा है कि इस बात में कोई संदेह नहीं है कि सऊदी अरब, आतंकी गुटों का समर्थन कर रहा है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun ०८, २०१७ १२:२५ Asia/Kolkata
  • निःसन्देह, सऊदी अरब आतंकवादी गुटों का समर्थक हैः महमूद अलवी

ईरान के गुप्तचर मामलों के मंत्री ने कहा है कि इस बात में कोई संदेह नहीं है कि सऊदी अरब, आतंकी गुटों का समर्थन कर रहा है।

महमूद अलवी ने गुरूवार को तेहरान में कहा कि पूरे संसार में यह बात कही जा रही है कि बहुत सी आतंकी घटनाओं के पीछे सऊदी अरब की भूमिका है।  उन्होंने कहा कि विश्व के बहुत से लोगों का यह मानना है कि यह देश आतंकवादी विचारधारा की जननी के रूप में है।  ईरान के गुप्तचरमंत्री ने कहा कि सीरिया, इराक़ और अन्य क्षेत्रों में सक्रिय आतंकवादी गुटों की सहायता से यह बात अधिक पुष्ट हो जाती है।

बुधवार को तेहरान में हुए आतंकवादी हमलों के घायलों से मिलने के बाद महमूद अलवी ने कहा कि आतंकवादी हमलों को रोकने के लिए गुप्तचर विभाग ने योजना तैयार कर ली है।  उन्होंने कहा कि पिछले 2 वर्षों के दौरान सौ से अधिक आतंकवादी योजनाओं को विफल बनाया जा चुका है।

ज्ञात रहे कि बुधवार को तेहरान में संसद की इमारत और इमाम ख़ुमैनी के मज़ार पर दो अलग-अलग आतंकवादी हमले किये गए जिसके परिणाम स्वरूप 17 लोग शहीद और 40 अन्य घायल हुए।