तेहरान आतंकी हमलों का क़तर-सऊदी अरब संकट से क्या है कनेक्शन
तेहरान में होने वाले आतंकी हमलों की ज़िम्मदारी दाइश ने ली है।
यह पता नहीं है कि यह हमले इराक़ के मूसिल नगर में दाइश पर इराक़ी सेना और स्वयंसेवी बलों के सफल आप्रेशन की प्रतिक्रिया में हुए हैं यद सीरिया में दाइश के अंत के लिए जारी कार्यवाही पर इस आतंकी संगठन की प्रतिक्रिया है।
यह भी नहीं पता कि तेहरान में होने वाले आतंकी हमलों का सऊदी अरब के डिप्टी क्राउन प्रिंस मुहम्मद बिन सलमान के उस इंटरव्यू से है या नहीं जिसमें सऊदी राजकुमारने लड़ाई को ईरान के भीतर ले जाने की धमकी दी थी।
वैसे यह भी सत्य है कि दाइश ने सऊदी अरब के भीतर भी आतंकी हमले किए हैं और राजधानी रियाज़, आर्थिक केन्द्र जिद्दा और पवित्र नगर मदीना में कार्यवाहियां की हैं लेकिन इतना तो निश्चित है कि ईरान को निशाना बनाने में दाइश और सऊदी अरब दोनों का फ़ायदा है इस लिए कि दोनों ही वहाबी विचारधारा के मानने वाले हैं।
हम इस बात की संभावना से इंकार नहीं कर सकते कि ईरान के विरुद्ध हमलावरों को उत्तेजित करने और उनका समर्थन करने में सऊदी अरब का हाथ हो सकता है और वह सब कुछ अमरीका के ग्रीन सिग्नल से कर रहा हो।
फ़ार्स खाड़ी का क्षेत्र विस्फोटक स्थिति में है और हालात लगातार ख़राब हो रहे हैं।
साभार रायुल यौम