सऊदी एंकर को तेहरान आतंकी हमला, ड्रामा लगा!!
सऊदी अरब के चैनल सऊदिया 24 ने तेहरान में संसद और इमाम ख़ुमैनी के मज़ार पर होने वाले आतंकी हमले को बड़े ध्यानपूर्वक और व्यापक रूप से कवरेज दी और एंकर ने यह टिप्पणी भी की कि ईरानी शासन ने दाइश तथा उसके सहयोगी संगठनों का समर्थन किया है और आज यही आतंकवाद ख़ुद ईरान को निशाना बना रहा है।
एंकर ने अपनी जासूसी बघारते हुए यहां तक कह दिया कि यह भी संभव है कि ईरान ने ख़ुद ही आतंकी हमले का ड्रामा रचा हो ताकि यह कह सके कि जिस तरह अन्य देश दाइश के निशाने पर हैं उसी तरह ईरान भी इस आतंकी संगठन का निशाना बन रहा है।
हमें नहीं मालूम कि एंकर अपने देश अर्थात सऊदी अरब पर उठने वाली संदेह की उंगली को देखते हुए पूर्व आक्रमण के रूप में ईरान पर ड्रामा रचने का आरोप लगाया दिया है या कोई और बात है लेकिन यह तो सच्चाई है कि सऊदी अरब के डिप्टी क्राउन प्रिंस ने लड़ाई ईरान के भीतर ले जाने की धमकी दी थी इस लिए यदि ईरान सऊदी अरब पर आरोप लगाता है तो यह बिल्कुल स्वाभाविक होगा।
दूसरी बात यह है कि यदि ईरान को ड्रामा ही करना था तो इतने संवेदनशील केन्द्रों को निशाना बनाने और इतने लोगों की क़ुरबानी देने के बजाए किसी आम जगह पर यह ड्रामा करता जिससे नुक़सान इतना ज़्यादा न होता। इसके अलावा यह भी है कि ईरान इस प्रकार का ड्रामा करने पर क्यों मजबूर हुआ। क्या आतंकी वहाबी विचारधारा फैलाने का इलज़ाम ईरान पर लगाया गया है और क्या अमरीका के जास्टा क़ानून की तलवार ईरान पर लटक रही है। सऊदी टीवी चैनल के एंकर को शायद अच्छी तरह मालूम होगा कि किस सरकार पर आतंकवाद को फ़ंडिंग करने का आरोप है।
ख़ालिद अलजयूसी
नोटः ख़ालिद जयूसी प्रख्यात फ़िलिस्तीनी स्तंभकार हैं।