आतंकवादी हमला साम्रज्यवादियों की शत्रुता का स्पष्ट प्रमाण हैः वरिष्ठ नेता
ईरान की इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता ने तेहरान में सात जून को होने वाले आतंकवादी हमले के बाद बल देकर कहा है कि यह अपराध ईरानी राष्ट्र के संकल्प में विघ्न उत्पन्न नहीं कर सकते।
इसका निश्चित नतीजा अमेरिकी सरकार और सऊदी अरब जैसे क्षेत्र में उसके पिछलग्गूओं से घृणा में वृद्धि के अलावा कुछ और नहीं होगा और ईरानी राष्ट्र एकजुट होकर और दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ेगा।
वरिष्ठ नेता आयतुल्लाहिल उज़्मा सैयद अली खामनेई के कार्यालय ने एक सांत्वना संदेश जारी करके कहा है कि वरिष्ठ नेता ने सात जून को स्वर्गीय इमाम खुमैनी के मज़ार और ईरानी संसद पर होने वाले हमले को ईरानी राष्ट्र से साम्रज्यवादियों के पिट्ठुओं की शत्रुता का स्पष्ट प्रमाण बताया है।
इसी प्रकार वरिष्ठ नेता के कार्यालाय की ओर से जारी होने वाले सांत्वना संदेश में कहा गया है कि यह आतंकवादी हमला हर उस चीज़ से द्वेष और शत्रुता का स्पष्ट चिन्ह है जो कुछ क्रांति, इस्लामी व्यवस्था और स्वर्गीय इमाम खुमैनी से संबंधित है।
वरिष्ठ नेता ने इस संदेश में बल देकर कहा है कि यह अपराध इससे भी तुच्छ है कि वह ईरानी राष्ट्र के इरादे व संकल्प में विघ्न उत्पन्न कर सके।
वरिष्ठ नेता ने बल देकर कहा है कि इसका निश्चित नतीजा अमेरिकी सरकार और सऊदी अरब जैसे क्षेत्र में उसके पिछलग्गूओं से घृणा में वृद्धि के अलावा कुछ और नहीं होगा और ईरानी राष्ट्र एकजुट होकर और दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ेगा।
ईरान की इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता आयतुल्लाहिल उज़्मा सैयद अली खामनेई ने इसी प्रकार इस संदेश में बुधवार को होने वाले आतंकवादी हमले में शहीद होने वालों की प्रशंसा की और घायलों व पीड़ितों को बेहतर होने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
ज्ञात रहे कि सात जून की सुबह को तेहरान में ईरान की इस्लामी व्यवस्था के संस्थापक स्वर्गीय इमाम के मज़ार और ईरानी संसद के परिसर में आतंकवादी हमला हुआ था जिसमें 17 व्यक्ति शहीद और दसियों घायल हुए थे। MM