संसार को पता है कि आतंकवाद का स्रोत कहां हैः इराक़ची
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i43496-संसार_को_पता_है_कि_आतंकवाद_का_स्रोत_कहां_हैः_इराक़ची
ईरान के विदेश उपमंत्री ने कहा है कि संसार को भलिभांति पता है कि आतंकवाद का स्रोत कहा है?
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun ११, २०१७ १३:२० Asia/Kolkata
  • संसार को पता है कि आतंकवाद का स्रोत कहां हैः इराक़ची

ईरान के विदेश उपमंत्री ने कहा है कि संसार को भलिभांति पता है कि आतंकवाद का स्रोत कहा है?

अब्बास इराक़ची का कहना है कि विश्व को पता है कि आतंकवा का स्रोत कहा है और उसे यह भी ज्ञात है कि आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष में ईरान ने कितना बलिदान दिया है।

उन्होंने सात जून की घटना पर अन्तर्राष्ट्रीय प्रतिक्रियाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि तेहरान में घटने वाली इन आतंकवादी घटनाओं के बाद विश्ववासियों को यह बात समझ में आ गई है कि आतंकवाद की बलि कौन चढ़ा है तथा आतंकवाद के समर्थक कौन हैं? 

ईरान के विदेश उपमंत्री ने अमरीकी अधिकारियों की ओर से तेहरान द्वारा आतंकवाद के समर्थन के निराधार दावों तथा इसी आधार पर ईरान के विरुद्ध नए प्रतिबंधों के संबन्ध में कहा कि इस प्रकार के प्रस्ताव का पारित किया जाना बताया है कि अमरीकी अधिकारी, असमंजस्य का शिकार हैं।  उन्होंने कहा कि ईरान, आतंकवाद के विरुद्ध प्रभावी ढंग से कार्यवाही करता आया है और आगे भी करता रहेगा।  अब्बास इराक़ची ने कहा कि अमरीकी सेनेट में ईरान के विरुद्ध पारित किया गया प्रस्ताव, जेसीपीओए के क्रियान्वयन के प्रति ईरान की सद्भावना के विरुद्ध है।