अमेरिका ने 64 साल के बाद दस्तावेज़ प्रकाशित किया
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i43784-अमेरिका_ने_64_साल_के_बाद_दस्तावेज़_प्रकाशित_किया
अमेरिकी विदेशमंत्रालय ने वर्ष 1953 में तेहरान में होने वाले विद्रोह के बारे में दस्तावेज़ प्रकाशित किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun १६, २०१७ ०७:५१ Asia/Kolkata
  • अमेरिका ने 64 साल के बाद दस्तावेज़ प्रकाशित किया

अमेरिकी विदेशमंत्रालय ने वर्ष 1953 में तेहरान में होने वाले विद्रोह के बारे में दस्तावेज़ प्रकाशित किया है।

सूत्रों के अनुसार अमेरिकी विदेशमंत्रालय की ओर से प्रकाशित दस्तावेज़ इस बात का सूचक है कि ईरान के तत्कालीन प्रधानमंत्री मोहम्मद मुसद्दिक़ की सरकार गिराने में अमेरिका ने सीधी भूमिका निभाई थी।

प्रकाशित दस्तावेज़ के अनुसार मोहम्मद मुसद्दिक की सरकार गिराने के लिए वाशिंग्टन के पास कार्यक्रम था और उसने सीधे रूप से विद्रोह का दिशा- निर्देशन किया था।

28 मुर्दाद बराबर 19 अगस्त वर्ष 1953 में होने वाले विद्रोह के संबंध में इससे पहले दूसरे दस्तावेज़ भी प्रकाशित हुए थे जिसमें अमेरिका की सीधी भूमिका की बात कही गयी थी परंतु इस दस्तावेज़ में अधिक विवरण है।

28 मुर्दाद का विद्रोह ईरान के आंतरिक मामलों में अमेरिकी हस्तक्षेप का एक स्पष्ट नमूना है और यह हस्तक्षेप ईरानी तेल के राष्ट्रीयकरण के उस दौर में हुआ था जब हेग के अंतरराष्ट्रीय न्यायालय ने ईरान और ब्रिटेन के तेल समझौतों के संबंध में ईरान के पक्ष में निर्णय सुनाया था।

28 मुर्दाद बराबर 19 अगस्त वर्ष 1953 में होने वाला विद्रोह इस्लामी क्रांति की सफलता से पहले ईरानी इतिहास के संवेदनशील राजनीतिक दौर की याद दिलाता है। MM