ईरान का प्रमुख शत्रु अमरीका हैः आयतुल्लाह किरमानी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i43804-ईरान_का_प्रमुख_शत्रु_अमरीका_हैः_आयतुल्लाह_किरमानी
आयतुल्लाह मोवह्हेदी किरमानी ने कहा है कि ईरानी राष्ट्रा का प्रमुख शत्रु, अमरीका ही है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun १६, २०१७ १२:१५ Asia/Kolkata
  • ईरान का प्रमुख शत्रु अमरीका हैः आयतुल्लाह किरमानी

आयतुल्लाह मोवह्हेदी किरमानी ने कहा है कि ईरानी राष्ट्रा का प्रमुख शत्रु, अमरीका ही है।

उन्होंने जुमे के ख़ुत्बे में कहा कि इस्लाम और क़ुरआन पर भरोसा करके अमरीका और अन्य शत्रुओं का मुक़ाबला किया जा सकता है।

आयतुल्लाह काशानी ने कहा कि दुश्मन पर भरोसा न करना और उसके बारे में ग़लतफ़हमी से दूर रहकर भी उसका मुक़ाबला किया जा सकता है।  उन्होंने कहा कि अपने युवाओं पर भरोसा और अर्थव्यवस्था को मज़बूर करके शत्रु के दबाव को कम करते हुए उसे समाप्त कर सकते हैं।

आयतुल्लाह मोवह्हेदी  किरमानी ने ख़ुतबे के अन्य भाग में हज़रत अली अलैहिस्सलाम के शहादत दिवस पर कहा कि वे संसार में सबसे अच्छे व्यक्ति थे।  उन्होंने कहा कि इमाम अली की महानता का अनुमान इस बात से लगाया जा सकता है कि सबको उनकी ज़रूरत है।