आईआरजीसी के मीज़ाईल हमले में दाइश का एक बड़ा सरग़ना ढेर
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i43970-आईआरजीसी_के_मीज़ाईल_हमले_में_दाइश_का_एक_बड़ा_सरग़ना_ढेर
सीरिया के दैरुज़्ज़ूर क्षेत्र पर ईरानी बल आईआरजीसी के मीज़ाईल हमले में दाइश का एक बड़ा सरग़ना मारा गया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun १९, २०१७ ११:०२ Asia/Kolkata
  • आईआरजीसी के मीज़ाईल हमले में दाइश का एक बड़ा सरग़ना ढेर

सीरिया के दैरुज़्ज़ूर क्षेत्र पर ईरानी बल आईआरजीसी के मीज़ाईल हमले में दाइश का एक बड़ा सरग़ना मारा गया है।

दैरुज़्ज़ूर के ज़मीनी सूत्रों ने बताया है कि सअद अलहुसैनी नामक तकफ़ीरी व ज़ायोनी गुट दाइश का एक बड़ा कमांडर रविवार की शाम को ईरान की इस्लामी क्रांति संरक्षक बल आईआरजीसी द्वारा सीरिया के दैरुज़्ज़ूर क्षेत्र पर किए गए मीज़ाईल हमले में मारा गया। इस आतंकी का संबंध सऊदी अरब से था।

 

ज्ञात रहे कि आईआरजीसी ने तकफ़ीरी आतंकी गुट दाइश को सबक़ सिखाने के लिए रविवार की शाम सीरिया के दैरुज़्ज़ूर क्षेत्र में दाइश के ठिकानों और कार बम बनाने के केंद्रों पर अपने मध्यम दूरी के मीज़ाइलों से निशाना बनाया। इन मीज़ाइलों ने 650 किलो मीटर की दूरी तैय करके निर्धारित लक्ष्यों को बड़े सटीक तरह से भेद दिया। (HN)