दाइश के ठिकानों पर ईरानी मिसाइल हमलों से इस्राईल कोमा में
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i44006-दाइश_के_ठिकानों_पर_ईरानी_मिसाइल_हमलों_से_इस्राईल_कोमा_में
इस्राईली प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतनयाहू सीरिया में दाइश के ठिकानों पर ईरान के मिसाइल हमलों से बहुत क्रोधित हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun १९, २०१७ १५:१७ Asia/Kolkata
  • दाइश के ठिकानों पर ईरानी मिसाइल हमलों से इस्राईल कोमा में

इस्राईली प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतनयाहू सीरिया में दाइश के ठिकानों पर ईरान के मिसाइल हमलों से बहुत क्रोधित हैं।

तसनीम न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक़, नेतनयाहू ने आईआरजीसी द्वारा ईरान से सीरिया में दाइश के ठिकानों पर किए गए हमलों के बारे में कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि मैं तेहरान को एक संदेश देना चाहता हूं, और वह यह है कि ईरान, इस्राईल को धमकी न दे।

ग़ौरतलब है कि ईरानी संसद और इमाम ख़ुमैनी के मज़ार पर दाइश के आतंकवादी हमले का जवाब देते हुए आईआरजीसी ने सोमवार को सीरिया के दैरुज़्ज़ोर में स्थित दाइश के मुख्यालय को पर कई मिसाइल बरसाए, जो ईरान की सीमा से फ़ायर किए गए थे।

आईआरजीसी ने एक बयान जारी करके कहा है कि उसने मध्यम दूरी के 6 बैलिस्टिक मिसाइलों द्वारा 650 से 700 किलोमीटर की दूरी पर लक्ष्यों को निशाना बनाया।

ईरान के इन मिसाइल हमलों पर दुनिया भर से जहां मिली जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं, वहीं इस्राईली अधिकारी सबसे अधिक चिंतित हैं।

इस्राईली अधिकारियों की चिंता का मुख्य कारण, ईरान के मिसाइलों की मारक क्षमता एवं लक्ष्यों को सटीक रूप से निशाना बनाना है। msm