दाइश के समर्थक ईरान से न भिड़ेंः ईरानी कमान्डर
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i44056-दाइश_के_समर्थक_ईरान_से_न_भिड़ेंः_ईरानी_कमान्डर
ईरान की ख़ातमुल अंबिया एयर डिफ़ेंस छावनी के कमान्डर ने कहा है कि दाइश और उसके समर्थक ईरान से पंजा लड़ाने का प्रयास न करें।
(last modified 2023-11-29T05:45:15+00:00 )
Jun २०, २०१७ १३:३२ Asia/Kolkata
  • दाइश के समर्थक ईरान से न भिड़ेंः ईरानी कमान्डर

ईरान की ख़ातमुल अंबिया एयर डिफ़ेंस छावनी के कमान्डर ने कहा है कि दाइश और उसके समर्थक ईरान से पंजा लड़ाने का प्रयास न करें।

ईरानी सेना के ख़ातमुल अंबिया एयर डिफ़ेंस हेडक्वाटर के कमान्डर ब्रिगेडियर जनरल फ़रज़ाद इस्माईली ने सीरिया के दैरिज़्ज़ूर क्षेत्र में दाइश के ठिकानों पर आईआरजीसी के मीज़ाइल हमलों की ओर संकेत करते हुए कहा कि यह हमले, दाइश और उसके समर्थकों के लिए खुला संदेश हैं।

उन्होंने कहा कि ईरान अपनी रक्षा और सुरक्षा पर कोई समझौता नहीं करता और 2014 में ईरान की वायु सीमा से गुज़रकर अफ़ग़ानिस्तान जाने वाले विदेश सैनिकों को ले जाने वाले विमान का उतारा जाना इस का स्पष्ट चिन्ह है।

ब्रिगेडियर जनरल फ़रज़ाद इस्माईल ने कहा कि सितंबर 2014 में ईसाफ़ के एक सौ साठ सैनिकों को ले जाने वाले जहाज़ को ग़लत सूचना देने पर बंदर अब्बास में उतार लिया गया गया था और पायलट तथा चालक दल को इस पर माफ़ी मांगनी पड़ी। (AK)