आतंकवाद से मुक़ाबले के लिए राष्ट्रों की एकजुटता आवश्यकः बहराम क़ासेमी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i44282-आतंकवाद_से_मुक़ाबले_के_लिए_राष्ट्रों_की_एकजुटता_आवश्यकः_बहराम_क़ासेमी
ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने मस्जिदुल हराम पर हमले की योजना की निंदा की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun २४, २०१७ ११:५९ Asia/Kolkata
  • आतंकवाद से मुक़ाबले के लिए राष्ट्रों की एकजुटता आवश्यकः बहराम क़ासेमी

ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने मस्जिदुल हराम पर हमले की योजना की निंदा की है।

बहराम क़ासेमी ने क्षेत्र के सभी राष्ट्रों का आह्वान किया है कि वे पूरी होशियारी से आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष जारी रखें।

शनिवार को उन्होंने तेहरान में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि आतंकवादियों द्वारा मस्जिदुल हराम पर हमले की योजना बताती है कि अनियंत्रित आतंकवाद, पूरे विश्व विशेषकर मुसलमानों के लिए गंभीर ख़तरा बन चुका है।  उन्होंने कहा कि कितने खेद की बात है कि आतंकवादियों ने बैतुल्लाह जैसे पवित्र स्थल पर हमले की योजना बनाई है।

ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि आतंकवाद हर रूप में निंदनीय है जिसका मिलकर मुक़ाबला किया जाना चाहिए।

सऊदी अरब के गृहमंत्रालय ने घोषणा की है कि मस्जिदुल हराम पर हमले की योजना को शुक्रवार को विफल बना दिया गया।  सऊदी सुरक्षाबलों ने इस संदर्भ में मक्के में कम से कम 3 लोगों को गिरफ़्तार किया है।