ईरानी राष्ट्र और सरकार क़तर के साथ हैंः रूहानी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i44384-ईरानी_राष्ट्र_और_सरकार_क़तर_के_साथ_हैंः_रूहानी
ईरान के राष्ट्रपति ने कतर नरेश के साथ टेलीफोनी वार्ता में कहा है कि तेहरान की नीति का आधार द्विपक्षीय संबंधों में अधिक से अधिक विस्तार है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Jun २६, २०१७ १२:१३ Asia/Kolkata
  • ईरानी राष्ट्र और सरकार क़तर के साथ हैंः रूहानी

ईरान के राष्ट्रपति ने कतर नरेश के साथ टेलीफोनी वार्ता में कहा है कि तेहरान की नीति का आधार द्विपक्षीय संबंधों में अधिक से अधिक विस्तार है।

डॉक्टर हसन रूहानी ने बल देकर कहा कि ईरानी राष्ट्र और सरकार क़तर के साथ हैं।

रविवार को राष्ट्रपति डॉक्टर हसन रूहानी और कतर नरेश शैख तमीम बिन हमद आले सानी ने टेलीफोन पर एक दूसरे को ईद की बधाई दी और इस वार्ता में राष्ट्रपति डॉक्टर हसन रूहानी ने कहा कि कतर की अर्थ व्यवस्था की सहायता और द्विपक्षीय विशेषकर निजी क्षेत्रों में संबंधों में विस्तार दोनों देशों के संयुक्त उद्देश्य हैं।

उन्होंने इसी प्रकार कहा कि ईरान का मानना है कि दबाव, धमकी या प्रतिबंध क्षेत्रीय देशों के मध्य मतभेदों के समाधान का सही रास्ता नहीं है। उन्होंने ईरान और कतर के मध्य संबंधों को क्षेत्र के हित में बताया और कहा कि दोनों देशों के संबंधों को पहले से अधिक मजबूत करने के लिए काफी संभावनाएं मौजूद हैं।

ईरान के राष्ट्रपति ने वार्ता द्वारा क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान की आशा जताई और कहा कि ईरान हर वह कार्य अंजाम देने और सहकारियता व सहयोग के लिए तैयार है जिसकी शांति व सुरक्षा स्थापित करने के लिए क्षेत्र को ज़रूरत हो।

ईरान के राष्ट्रपति ने इसी प्रकार कुछ अरब देशों द्वारा कतर के परिवेष्टन की आलोचना करते हुए बल देकर कहा कि ईरान की जल, थल और वायु सीमा मित्र व पड़ोसी देश के रूप में कतर के लिए हमेशा खुली है।

कतर के नरेश शैख तमीम बिन हमद आले सानी ने भी इस टेलीफोनी वार्ता में कतरी राष्ट्र व सरकार के प्रति ईरानी सरकार व राष्ट्र के समर्थन की सराहना की और कहा कि ईरान और कतर के संबंध सदैव विस्तृत रहे हैं और कतर इस्लामी जगत की समस्याओं के समाधान के लिए ईरान के साथ समस्त क्षेत्रों में संबंध विस्तार का इच्छुक है। MM