ईरान, क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा का पक्षधरः रूहानी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i44722-ईरान_क्षेत्र_में_शांति_एवं_सुरक्षा_का_पक्षधरः_रूहानी
राष्ट्रपति रूहानी ने कहा है कि इस्लामी गणतंत्र ईरान, क्षेत्र में शांति और सुरक्षा का पक्षधर है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul ०२, २०१७ १०:१८ Asia/Kolkata
  • ईरान, क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा का पक्षधरः रूहानी

राष्ट्रपति रूहानी ने कहा है कि इस्लामी गणतंत्र ईरान, क्षेत्र में शांति और सुरक्षा का पक्षधर है।

तेहरान में रविवार को एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए डाक्टर हसन रूहानी ने कहा कि शत्रु, क्षेत्र को अशांत करना चाहता है और क्षेत्र में ख़तरे उत्पन्न करने अपने हथियारों को बेचना चाहता है।

उन्होंने कहा कि ईरान की नीति, क्षेत्र में अमरीकी प्रभाव को रोकना है।  हसन रूहानी ने कहा कि ईरान की विदेश नीति यह है कि अमरीकी की विस्तारवादी नीतियों का मुक़ाबला करने के लिए यूरोप, रूस और चीन को आगे बढ़ाना और वाशिग्टन की हस्तक्षेपपूर्ण नीतियों की निंदा करना है।  उन्होंने कहा कि इस समय ईरान एेसी परिस्थिति में है कि विभिन्न विषयों पर यूरोप, चीन, रूस और अफ्रीकी देश उसके साथ हैं।

राष्ट्रपति रूहानी ने जेसीपीओए को लागू करने में अमरीका की आनाकानी की ओर संकेत करते हुए कहा कि ईरान कभी भी अमरीका के साथ सहयोग के लिए प्रयासरत नहीं रहा है।