ईरान ने की दमिश्क़ धमाके की निंदा
Jul ०३, २०१७ १९:४१ Asia/Kolkata
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने दमिश्क़ में रविवार को हुए आतंकवादी हमले की निंदा करते हुए इस देश की जनता और सरकार से संवेदना प्रकट की है।
ग़ौरतलब है कि रविवार की सुबह दमिश्क़ के तहरीर चौक में एक आतंकवादी धमाके में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए।
सोमवार की रात को ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता बहराम क़ासेमी ने उल्लेख किया कि जब भी आतंकवादी गुटों की पराजय होती है, वह आम नागरिकों को निशाना बनाते लगते हैं।
उन्होंने आशा जताई कि सीरिया और इराक़ में शीघ्र ही आतंकवाद को पराजित कर दिया जाएगा। msm
टैग्स