मीज़ाईल के क्षेत्र में काम कीजिए, वरिष्ठ नेता का आईआरजीसी को सुझाव
वरिष्ठ नेता ने 18 जून को ईरान के इस्लामी क्रान्ति संरक्षक बल आईआरजीसी द्वारा सीरिया में दाइश के ठिकानों पर मीज़ाईल से कार्यवाही के कुछ घंटे बाद आईआरजीसी के कुछ कमान्डरों से मुलाक़ात में इस क्रान्तिकारी संगठन की मीज़ाईल के क्षेत्र में कोशिशों की सराहना की थी।
बुधवार को वरिष्ठ नेता के कार्यालय की वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, वरिष्ठ नेता ने इस मुलाक़ात में सीरिया के दैरुज़्ज़ूर में दाइश के आतंकियों के ठिकानों पर आईआरजीसी की मीज़ाईल कार्यवाही को बहुत ही अच्छे काम की संज्ञा देते हुए ईश्वर से पवित्र रमजान में इस उपासना को स्वीकार करने की दुआ की थी।
वरिष्ठ नेता ने बल दिया था कि दुश्मन मीज़ाईल के नाम से घबराता है, इसलिए दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए मीज़ाईल के क्षेत्र में काम कीजिए।
आईआरजीसी के कमान्डरों ने आयतुल्लाहिल उज़्मा सय्यद अली ख़ामेनई से इस मुलाक़ात में सीरिया में दाइश के ठिकानों पर की गयी सफलतापूर्वक कार्यवाही की एक रिपोर्ट विष्ठ नेता को पेश की और बल दिया कि इस कार्यवाही में जो आईआरजीसी की क़ुद्स ब्रिगेड की ओर से दी गयी सूचनाओं की बुनियाद पर अंजाम दी गयी, सिर्फ़ आतंकियों के ठिकानों को निशाना बनाया गया और आम लोगों में एक आदमी भी इस कार्यवाही की ज़द में नहीं आया।
ग़ौरतलब है कि ईरान की आईआरजीसी फ़ोर्से ने सीरिया में तकफ़ीरी आतंकियों को सबक़ सिखाने के लिए 18 जून को पूर्वी सीरिया के दैरुज़्ज़ूर में दाइश के कार बम बनाने के कारख़ाने सहित उसके ठिकानों को मीज़ाईल से निशाना बनाया। इस कार्यवाही के दौरान आईआरजीसी ने ज़मीन से ज़मीन पर मार करने वाले मध्यम दूरी के 6 मीज़ाईल फ़ायर किए। इस कार्यवाही में तकफ़ीरी आतंकियों के कई बड़े कमान्डर व प्रभावी तत्वों सहित 170 से ज़्यादा आतंकी मारे गए थे। (MAQ/N)