ईरान ने एक बार फिर परमाणु हथियार अप्रसार संधि पर बल दिया
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i45074-ईरान_ने_एक_बार_फिर_परमाणु_हथियार_अप्रसार_संधि_पर_बल_दिया
परमाणु ऊर्जा की अंतरराष्ट्रीय एजेन्सी में ईरान के राजदूत ने एक बार फिर परमाणु हथियार अप्रसार संधि एनपीटी पर बल दिया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul ०८, २०१७ ०५:०४ Asia/Kolkata
  • ईरान ने एक बार फिर परमाणु हथियार अप्रसार संधि पर बल दिया

परमाणु ऊर्जा की अंतरराष्ट्रीय एजेन्सी में ईरान के राजदूत ने एक बार फिर परमाणु हथियार अप्रसार संधि एनपीटी पर बल दिया।

ईरान सहित परमाणु हथियारों के विरोधी 122 देशों के प्रतिनिधियों ने न्यूयार्क में एक प्रस्ताव पारित किया जिसमें परमाणु हथियारों के निर्माण, परीक्षण, उसे प्राप्त करने, उसके भंडारण, उसके स्थानांतरण, उसके प्रयोग और किसी भी स्थिति में उसके द्वारा धमकी देने को निषेध घोषित किया गया है।

इस संबंध में एक वोटिंग भी हुई जिसका परमाणु हथियारों से सम्पन्न समस्त देशों और जायोनी शासन ने बहिष्कार किया।

ईरानी राजदूत रज़ा नजफी ने इस प्रस्ताव के पारित होने के बाद अपने भाषण में कहा कि परमाणु हथियारों को प्राप्त न करने या उसका प्रयोग न करने के संबंध में जो प्रस्ताव पारित हुआ है तेहरान उसका पूरी तरह समर्थन करता है।

परमाणु ऊर्जा की अंतरराष्ट्रीय एजेन्सी में ईरानी राजदूत ने परमाणु और सामूहिक हथियारों के हराम होने के संबंध में वरिष्ठ नेता के फ़त्वे की ओर संकेत किया और परमाणु हथियारों को पूरी तरह नष्ट करने में धार्मिक नेताओं के प्रयासों की सराहना की।

इसी प्रकार उन्होंने मध्यपूर्व के संवेदनशील क्षेत्र में जायोनी शासन के परमाणु हथियारों के खतरों की ओर संकेत करते हुए कहा कि ईरान ने क्षेत्र को परमाणु हथियार रहित बनाने का जो सुझाव दिया है वह क्षेत्र को इन हथियारों के खतरों से मुक्त बनाये जाने का एक नमूना है। MM