ईरानी राष्ट्र की एकता व दृढ़ता तारीफ़ के क़ाबिल है, राष्ट्रपति रूहानी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i45284-ईरानी_राष्ट्र_की_एकता_व_दृढ़ता_तारीफ़_के_क़ाबिल_है_राष्ट्रपति_रूहानी
राष्ट्रपति रूहानी ने कहा है कि ईरानी राष्ट्र ने एकता और अपने कूटनयिकों का साथ देकर यह दर्शा दिया कि दुनिया की बड़ी ताक़तों की साज़िश के मुक़ाबले में कामयाब होने की ताक़त रखता है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul ११, २०१७ १०:३९ Asia/Kolkata
  • ईरानी राष्ट्र की एकता व दृढ़ता तारीफ़ के क़ाबिल है, राष्ट्रपति रूहानी

राष्ट्रपति रूहानी ने कहा है कि ईरानी राष्ट्र ने एकता और अपने कूटनयिकों का साथ देकर यह दर्शा दिया कि दुनिया की बड़ी ताक़तों की साज़िश के मुक़ाबले में कामयाब होने की ताक़त रखता है।

संवाददाता के अनुसार, डॉक्टर रूहानी ने मंगलवार को तेहरान में हेल्थ फ़ेस्टिवल में भाषण देते हुए कहा, “ईरानी जनता न सिर्फ़ यह कि मुश्किलों के सामने डटी हुयी है बल्कि साथ ही सीरिया और इराक़ सहित क्षेत्रीय राष्ट्रों की मदद भी कर रही है।” उन्होंने बहुत कठिन आर्थिक हालात में भी इराक़ और सीरिया की जनता की मदद करने पर ईरानी जनता और सरकार की सराहना की।

ईरानी राष्ट्रपति ने अमरीका, ज़ायोनी शासन और क्षेत्र के कुछ देशों की ईरान से दुश्मनी का उल्लेख करते हुए कहा कि ईरान को किसी भी अहम मामले में सफल होने क लिए जनता की उपस्थिति, समर्थन, सहमति, वरिष्ठ नेता के मार्गदर्शन और ईरानी कर्मियों के बलिदान की ज़रूरत है।

हसन रूहानी ने अपने भाषण में एक स्थान पर ईरान में चिकित्सा के क्षेत्र में मूल ढांचों व उपकरण की दृष्टि से आए बदलाव की सराहना करते हुए कहा कि आज ईरान में ख़तरनाक से ख़तरनाक बीमारी का एलाज हो रहा है और बीमार अपने एलाज के लिए पश्चिमी देश नहीं जा रहे हैं साथ ही अन्य देशों के बीमार विभिन्न रोगों के एलाज के लिए ईरान आ रहे हैं। (MAQ/N)