आतंकवाद आज भी वैश्विक ख़तराः रूहानी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i45354-आतंकवाद_आज_भी_वैश्विक_ख़तराः_रूहानी
राष्ट्रपति हसन रूहानी ने कहा है कि आतंकवाद इस समय भी वैश्विक समस्या है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul १२, २०१७ ११:४२ Asia/Kolkata
  • आतंकवाद आज भी वैश्विक ख़तराः रूहानी

राष्ट्रपति हसन रूहानी ने कहा है कि आतंकवाद इस समय भी वैश्विक समस्या है।

ईरान के राष्ट्रपति डा. रूहानी ने अतिवाद और आतंकवाद को सबसे बड़ा ख़तरा बताते हुए कहा कि आतंकवाद से मुक़ाबला, एक विचारधारा से मुक़ाबला है।

राष्ट्रपति हसन रूहानी ने बुधवार को संसद की खुली कार्यवाही के दौरान कहा कि दाइश के मुक़ाबले में इराक़ी जनता की सफलता, एक बहुत बड़ी सफलता है जो पूरे विश्व के राष्ट्रों के लिए खुशी का संदेश है।  उन्होंने कहा कि सभी देशों को चाहिए कि वे सैनिक, सांस्कृतिक, आर्थिक और कूटनैतिक क्षेत्रों में परस्पर सहयोग करें ताकि आतंकवाद नामक अभिशाप का खुलकर मुक़ाबला किया जाए।

राष्ट्रपति डा. हसन रूहानी ने ईरान के संबन्ध में अमरीका के रक्षामंत्री के हस्तक्षेपपूर्ण बयान की ओर संकेत करते हुए कहा कि जो देश पिछले 40 वर्षों से ईरानी राष्ट्र के विरुद्ध कार्यवाहियां करता आया है हमेशा विफल रहेगा।