जेसीपीओए के प्रति ईरान की कटिबद्धता सराहनीयः गोटेरेस
Jul १५, २०१७ १२:३७ Asia/Kolkata
ईरान की ओर से जेसीपीओए के प्रति कटिबद्ध रहने पर राष्ट्रसंघ महासचिव ने इसकी सराहना की है।
संयुक्त राष्ट्रसंघ के महासचिव ने जेसीपीओए को महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए इसके प्रति कटिबद्ध रहने पर ईरान की प्रशंसा की है।
एंटोनियो गोटेरेस ने एक बयान जारी करके कहा कि जेसीपीओए से संबन्धित जटिल से जटिल मामले का समाधान, वार्ता और सहकारिता के माध्यम से किया जा सकता है।
राष्ट्रसंघ के महासचिव ने इस संघ के समस्त सदस्यों से मांग की है कि वे 2231 प्रस्ताव के आधार पर इसे लागू करने का समर्थन जारी रखें। उल्लेखनीय है कि लंबी वार्ता के बाद 14 जूलाई 2015 को ईरान और गुट पांच धन एक के बीच परमाणु समझौता हुआ था। जेसीपीओए के नाम से होने वाले वाला यह समझौता 16 जनवरी 2016 को लागू हुआ।
टैग्स