हमारी नीति आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष हैः आईआरजीसी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i45896-हमारी_नीति_आतंकवाद_के_विरुद्ध_संघर्ष_हैः_आईआरजीसी
ब्रिगेडियर जनरल मुहम्मद पाकपूर ने कहा कि वर्तमान समय में आतंकवाद पूरे विश्व में बहुत तेज़ी से बढ़ रहा है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul २१, २०१७ १५:०३ Asia/Kolkata
  • हमारी नीति आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष हैः आईआरजीसी

ब्रिगेडियर जनरल मुहम्मद पाकपूर ने कहा कि वर्तमान समय में आतंकवाद पूरे विश्व में बहुत तेज़ी से बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि कुछ देश ही आतंकवाद के पोषक बने हुए हैं।  उन्होंने कहा कि खेद की बात यह है कि आतंकवाद का समर्थन करने वाले ही कुछ देश ईरान पर आतंकवाद के समर्थन का आरोप मढ़ते हैं।

ब्रिगेडियर जनरल मुहम्मद पाकपूर ने कहा कि आतंकवाद का समर्थन करने वाले देशों के निराधार दावों का कोई प्रभाव नहीं होगा क्योंकि राष्ट्र अब जागरूक हो चुके हैं।

आईआरजीसी के थलसेनाध्यक्ष ब्रिगेडियर जनरल मुहम्मद पाकपूर ने कहा कि हम इराक़ की अखण्डता के पक्षधर हैं और क्षेत्र का कोई भी देश इसके विघटन के पक्ष में नहीं है।