ईरान में "सैयाद-3" लाॅंग रेंज मीज़ाइल की प्रोडक्शन लाइन का उद्घाटन
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i45920-ईरान_में_सैयाद_3_लाॅंग_रेंज_मीज़ाइल_की_प्रोडक्शन_लाइन_का_उद्घाटन
ईरान के रक्षा मंत्री की उपस्थिति में "सैयाद-3" नामक लाॅंग रेंज मीज़ाइल की प्रोडक्शन लाइन का उद्घाटन हो गया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul २२, २०१७ १०:२४ Asia/Kolkata
  • ईरान में

ईरान के रक्षा मंत्री की उपस्थिति में "सैयाद-3" नामक लाॅंग रेंज मीज़ाइल की प्रोडक्शन लाइन का उद्घाटन हो गया है।

ईरान के विशेषज्ञों और रक्षा वैज्ञानिकों द्वारा डिज़ाइन और तैयार किए गए इस मीज़ाइल की प्रोडक्शन लाइन शनिवार को ब्रिगेडियर जनरल हुसैन दहक़ान और ख़ातमुल अम्बिया एयर डिफ़ेंस छावनी के कमांडर ब्रिगेडियर फ़रज़ाद इस्माईली की उपस्थिति में शुरू हुई और कुछ मीज़ाइल इस एयर डिफ़ेंस छावनी के हवाले कर दिए गए।

 

इस अवसर पर ईरान के रक्षा मंत्री ब्रिगेडियर जनरल दहक़ान ने कहा कि रक्षा मंत्रालय की रणनीति, कम, मध्यम और लम्बी दूरी के मीज़ाइलों को मज़बूत बनाने और अपडेट करने पर आधारित है और "सैयाद-3" मीज़ाइल को, लगभग 120 किलो मीटर की मारक क्षमता के साथ मध्यम और लम्बी दूरी के हवाई ख़तरों से मुक़ाबल के लिए डिज़ाइन किया गया है। उन्होंने बताया कि इस मीज़ाइल को संसार की नवीनतम तकनीकों के आधार पर बनाया गया है और यह, युद्धक विमानों, ड्रोन विमानों, क्रूज़ मीज़ाइलों, हेलीकाॅप्टरों और उड़ने वाली विभिन्न वस्तुओं को अधिक ऊंचाई पर सटीकता से भेदने में सक्षम है। (HN)