अमरीका ने ईरान, रूस और उत्तर कोरिया पर लगायी नई पाबंदी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i46164-अमरीका_ने_ईरान_रूस_और_उत्तर_कोरिया_पर_लगायी_नई_पाबंदी
अमरीकी संसद के निचले सदन प्रतिनिधि सभा ने जिस पर रिपब्लिकन्ज़ का नियंत्रण है, ईरान, रूस और उत्तर कोरिया के ख़िलाफ़ नई पाबंदी के प्रस्ताव को बहुमत से पारित कर दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul २६, २०१७ ०२:१७ Asia/Kolkata
  • अमरीका ने ईरान, रूस और उत्तर कोरिया पर लगायी नई पाबंदी

अमरीकी संसद के निचले सदन प्रतिनिधि सभा ने जिस पर रिपब्लिकन्ज़ का नियंत्रण है, ईरान, रूस और उत्तर कोरिया के ख़िलाफ़ नई पाबंदी के प्रस्ताव को बहुमत से पारित कर दिया है।

अमरीकी कॉन्ग्रेस के निचले सदन ने राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प के विरोध के बावजूद मंगलवार को यह क़दम उठाया।

प्रतिनिधि सभा के स्पीकर पॉल राएन ने दावा किया कि यह क़दम अमरीका की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए अपने सबसे ख़तरनाक दुश्मनों की नकेल कसने के लिए ज़रूरी था। इस प्रस्ताव के पक्ष में 419 और विरोध में 3 मत पड़े।

प्रतिनिधि सभा में नई पाबंदियों के इस पैकेज को पास होने के बाद अब सिनेट में भेजा जाएगा जहां रिपब्लिकन सेनेटर पहले से ही इस प्रस्ताव के पक्ष में हैं। (MAQ/N)