ईरान ने किया रूस से विमान का सौदा
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i46190-ईरान_ने_किया_रूस_से_विमान_का_सौदा
ईरान ने रूस से कई यात्री विमान ख़रीदने का समझौता किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul २६, २०१७ ११:१९ Asia/Kolkata
  • ईरान ने किया रूस से विमान का सौदा

ईरान ने रूस से कई यात्री विमान ख़रीदने का समझौता किया है।

स्पूतनिक समाचार एजेन्सी के अनुसार ईरान ने रूस से Sukhoi superjet-100 यात्री विमान ख़रीदने के समझौते पर हस्ताक्षर कर दिये हैं।

रूस के ऊर्जामंत्री एलेक्ज़ेंडर नोवाक ने बुधवार को बताया है कि रूस और ईरान के बीच Sukhoi superjet-100 नामक 12 यात्री विमानों के ख़रीदे जाने के समझौते पर हस्ताक्षर किये गए।  उन्होंने बताया कि इसके बाद 30 अन्य विमान भी ख़रीदे जाने की योजना है।  जानकारों का कहना है कि रूसी Sukhoi superjet-100 विमान, एयरबस विमान जैसा है।  इसमें कुछ अन्य विशेषताए भी हैं।